Press "Enter" to skip to content

अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति 31 जनवरी तक करें

नवागत कलेक्टर अनुग्रह पी ने जिला अधिकारियों को दिए निर्देश
शिवपुरी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कुछ ही माह शेष बचे है। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन हेतु आदर्श आचरण संहिता को ध्यान में रखते हुए सभी हितग्राही मूलक एवं स्वरोजगार मूलक योजनाओं के शत्प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति 31 जनवरी तक सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी अधिकारी अभी से तत्परता के साथ कार्रवाई शुरू कर दें। यह बात अनुग्रह पी ने गुरुवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की आयोजित बैठक में शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक एवं स्वरोजगार योजनाओं के साथ-साथ विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत के सीईओ राजेश जैन सहित जिला अधिकारी आदि मौजूद थे। 
विधानसभा निर्वाचन निर्विघ्न संपन्न कराए जाने पर शासकीय सेवकों की सराहना
नवागत कलेक्टर अनुग्रह पी ने जिले में निर्विघ्न रूप से विधानसभा निर्वाचन 2018 संपन्न कराए जाने पर जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार विधानसभा आम निर्वाचन का कार्य संपादित कराया है। उसी के अनुरूप आगामी लोकसभा चुनाव को भी संपादित कराए। नवागत कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि भूमि आवंटन न होने के कारण जो निर्माण एवं विकास कार्य लंबित है, उसके लिए संबंधित विभाग अधिकारीए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं तहसीलदार से संपर्क कर भूमि का चयन कर आवंटन का प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजने की कार्रवाई करें। 
अनुग्रह पी ने विकास एवं निर्माण विभागों के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुरू किए जाने वाले कार्यों के टेण्डर की कार्रवाई अभी से शुरू करें। जिससे कार्य शुरू करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतें या आवेदन पत्र जो एल.1 एवं एल.2 स्तर पर निराकरण संभव हैए उनका निराकरण कर फोर्सक्लोज की कार्रवाई कर तत्काल पोर्टल पर जवाब दर्ज कराए। 
उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति भी दो माह के अंदर शत.प्रतिशत अर्जित करें। अनुग्रह पी ने सभी जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समय.सीमा के प्रकरणों के निराकरण हेतु आयोजित होने वाले टीण्एलण् बैठक में पूरी तैयारी के साथ आए। नवागत कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संकोच न करें। निःसंकोच होकर अपनी समस्याओं को बताएए जिससे विभागों से समन्वय कर निराकरण की कार्रवाई की जा सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!