Press "Enter" to skip to content

नवागत कलेक्टर ने किया संभाव्यता युक्त ऋण योजना पुस्तिका का विमोचन

शिवपुरी। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2019-20 में शिवपुरी जिले के लिए कुल प्राथमिकता क्षेत्र मे लगभग रु 2920.28 करोड़ की संभाव्यता युक्त ऋण योजना तैयार की गयी है। नवागत कलेक्टर अनुग्रह पी ने इस ऋण योजना पुस्तिका का विमोचन जिला स्तरीय समन्वय बैठक में किया। 
कलेक्टर अनुग्रह पी ने नाबार्ड द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार ऋण वितरण करने का आव्हान सभी बैंक अधिकारियों से किया। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राजा अय्यर ने ऋण योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पीएलपी मे कृषि ऋण के लिए रु 1832.54 करोड़, कृषि मियादी ऋण के लिए रु 677.95, कृषि अधोसंरचना के लिए रु 17.30 करोड़, कृषि सहायक गतिविधियों के लिए रु 32.69 करोड़, सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम इकाईयों के लिए रु 223.49 करोड़ और अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रो के लिए रु 136.31 करोड़ की संभाव्यता का आकलन किया गया है।
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राजा अय्यर ने बताया की भारत सरकार, राज्य सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक की नीतियों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2019-20 के संभाव्यता युक्त ऋण योजना में संधारणीय कृषि पद्धतियों को नीतिगत पहल नामक अध्याय के एक हिस्से के रूप मे शामिल किया गया है। इस वर्ष की पीएलपी मे प्रमुख महत्व वाले क्षेत्र तथा किसानों की आय दोगुनी करना, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और कौशल भारत योजना पर विशेष ज़ोर दिया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ राजेश जैन, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक अजय पालीवाल, अग्रणी बैंक प्रबंधक महेश शर्मा सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक, बैंकर्स, शासकीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!