
रन्नौद। रन्नौद थाना क्षेत्र के रन्नौद में एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक ने फांसी क्यों लगाई यह पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुब्बी पुत्र राधे श्याम रजक निवासी रन्नौद ने अपने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संयुक्त परिवार में रहने वाले सुब्बी की इस तरह मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही हैं।




