शिवपुरी।मंडी व्यापारी अब घर बैठे ई-अनुज्ञा तैयार कर सकेंगे। मंडी प्रशासन 1 जनवरी से मंडी में ऑनलाइन अनुज्ञा पत्र की सुविधा करने जा रहा है। व्यापारियों को फायदा होगा और अनुज्ञा के लिए मंडी ऑफिस नहीं जाना होगा वे खुद तैयार कर सकेंगे। अभी अनाज मंडी ऑफिस के कर्मचारी इसे तैयार करते हैं या व्यापारी ऑफलाइन तैयार करते हैं। इस आधार पर अनुज्ञा जारी होती है। अब व्यापारी खुद ऑनलाइन अनुज्ञा जारी कर सकेंगे। इससे माल कहीं भी भेजा जा सकेगा।
व्यापारियों को मंडी कार्यालय में महीने में दो बार जमा की जाने वाली पाक्षिक विवरणी अनुज्ञा पत्र मंडी कार्यालय में 14 दिन के भीतर जमा करने एवं वर्ष के अंत में कराए जाने वाले लेखा सत्यापन से राहत मिलेगी। परिवर्तित अनुज्ञा पत्र माड्यूल में कृषि उपज के वाहन में खराबी आने, सौदा निरस्त कर पुन: दूसरे व्यापारी को बेचने की स्थिति में व्यापारी फर्म के नाम में परिवर्तित करने की सुविधा व्यापारियों को मिलेगी।






Be First to Comment