विद्याभारती के शिवपुरी विभाग का घोष वर्ग सम्पन्न
शिवपुरी। विद्याभारती की योजनान्तर्गत विभाग स्तर पर आयोजित पांच दिवसीय घोष वर्ग का शु्क्रवार को नगर में पथ संचलन के साथ अमर शहीद तात्या टोपे स्मारक पार्क में घोषवादन की विभिन्न रचनाएं बजा उनको समर्पित कर समापन किया गया ।
घोष वादन की विधा उत्साहवर्धन का माध्यम है जिससे न केवल सैनिकों का अपितु जनसामान्य में भी उत्साह का संचार होता है जिससे नवचेतना विकसित होती है इस विधा के विद्यार्थी अन्य से अलग होते हैं इससे अनुशासन भी विकसित होता है जो जीवन का अतिआवश्यक अंग है। यह बात तात्या टोपे बाल कल्याण समिति के सचिव कुंजबिहारी चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि की आसंदी से सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में चल रहे विभाग स्तरीय पांच दिवसीय घोष वर्ग के समापन समारोह में कही कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानसिंह कौरव विभाग समन्वयक शिवपुरी विभाग विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त द्वारा की गई ।
विभाग स्तरीय पांच दिवसीय घोष वर्ग के समापन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का परिचय एवं वर्ग प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण जगदीश शर्मा वर्ग संयोजक द्वारा एवं स्वागत श्री विष्णु बाथम द्वारा तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। इस वर्ग में विद्या भारती के शिवपुरी विभाग के अंतर्गत शिवपुरी, श्योपुर एवं अशोकनगर जिलों के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के 81 घोषवादक एवं संरक्षक आचार्य सम्मिलित हुए जिसमें उन्होंने श्रीरामए भूपए किरण आदि रचनाओं का वादन सीखा। कार्यक्रम का संचालन सतीश रजक वर्ग के मुख्य शिक्षक द्वारा एवं आभार पवन शर्मा प्राचार्य सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय द्वारा किया गया।






Be First to Comment