शिवपुरी। 10वीं.12वीं परीक्षा के फॉर्म लेट फीस के साथ भरने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आवेदन पत्रों में ऑनलाइन सुधार के लिए भी तारीख तय कर दी है। ऑनलाइन सुधार 15 जनवरी तक किया जा सकता है। इसमें छात्र, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग में सुधार किया जा सकता है।
9वीं के नामांकन डाटा में स्पेलिंग संबंधी त्रुटियों में सुधार किया जा सकेगा। 12वीं में फोटो और विषय संशोधन की अनुमति रहेगी। ऑनलाइन सुधार के बाद संशोधित सूची 18 जनवरी तक संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को जमा करवाना होगी।
बताया जाता है कि शुरू में जो फॉर्म भरे गए थे, वे सीधे नामांकन के आधार पर भरे गए थे। उस समय आवेदनों में किसी भी प्रकार की त्रुटि सामने आने पर उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। तब 22 अगस्त तक फॉर्म बिना किसी लेट फीस के भरे गए थे। इसके बाद यह लेटी फीस पहले 1 हजार रुपए हुई, बाद में यह बढ़ाकर 2 हजार रुपए कर दी गई थी। अभी भी 5 हजार रुपए लेट फीस और मुख्य परीक्षा फीस भरकर विद्यार्थी अपने फॉर्म भर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। इसी के साथ ही बोर्ड ने अब सभी प्रकार के संशोधन की सुविधा भी दे दी है। इस सुविधा से उन विद्यार्थियों को लाभ होगा, जो अभी तक अपनी त्रुटियां नहीं सुधरने के कारण परेशान हो रहे थे।





Be First to Comment