Press "Enter" to skip to content

पुलिस उप-महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ने किया जिले का वार्षिक निरीक्षण

शिवपुरी। पुलिस उप-महानिरीक्षक ग्वालियर जोन मनोहर वर्मा के द्वारा जिला शिवपुरी में परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय/पुलिस लाईन कार्यालय/क्वार्टर गार्ड/शस्त्रागार/परिवहन शाखा आदि का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाईन परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उच्चकोटि के रख-रखाव हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर की प्रशंसा की गई। वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह कंवर एवं रक्षित निरीक्षक शिवपुरी की उपस्थिति में किया गया।
निरीक्षण के उपरान्त पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने एवं उनके निराकरण हेतु दरबार लगाया गया जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा उनकी समस्यओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। 
पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक,अति. पुलिस अधीक्षक, उप-पुलिस अधीक्षक एवं शहर के तीनों थाना प्रभारियों समेत पुलिस लाईन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शहर के तीनों थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अच्छे आचरण रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ताकि पुलिस की एक अच्छी छवि जनता के सामने बनेे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!