Press "Enter" to skip to content

नौनिहालों ने नाट्य अभिनय कर बताए मोबाइल के दुष्परिणाम

पर्वतारोही अरुणिमा को लेकर भी दी नाट्य प्रस्तुति
शिवपुरी। शहर के सीआरपीएफ कैंप के समीप िस्थत इनोवेटिव स्कूल में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन बीती रात किया गया। कार्यक्रम में सीआईएटी स्कूल सीआरपीएफ के आईजीपी एमसी पंवार मुख्य अतिथि थे जबकि सीआरपीएफ के ही कमांडेंट जेपी बलाई विशेष अतिथि थे। हल्की सर्दी के बीच शाम 5 बजे से आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम के दौरान कई मनभावन प्रस्तुतियां उपस्थित अभिभावक और आमंित्रत लोगों के बीच चर्चा की वायस बनी। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया और फिर एक के बाद एक लगातार 17 प्रस्तुति दीं, जिन्हें उपस्थितजनों ने जमकर सराहा। कार्यक्रम के दौरान सती माता के बेहोश होने के बाद क्रोधित शिवजी का तांडव नृत्य चर्चा का वायस बना तो वहीं पर्वतारोही अरूणिमासिंह का नाट्य मंचन लोगों काे ऐसा भाया कि जमकर तालियां बजती रहीं। सजीव प्रस्तुति से इस नाटक में बच्चों ने जैसे रंग भर दिया था। 
कार्यक्रम की अगली कड़ी में मोबाइल के दुष्परिणाम बताते हुए एक नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें नौनिहालों ने संदेश दिया कि मोबाइल किस तरह से उपयोगी होने के साथ-साथ दुष्परिणाम भी दे रहा है। हमें किस तरह सावधानी रखनी चाहिए जिससे जीवन में मोबाइल उपयोग तो किया जाए लेकिन उसके दुष्परिणामों से हम दूर रह सकें। 
कार्यक्रम के अंत में ग्रांड फिनाले की प्रस्तुति पहली बार शहर के किसी स्कूल में हुई इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के बच्चे तो शामिल हुए ही बल्कि टीचर भी अभिनय करते नजर आए। रंगमंच से लेकर आसपास और विद्यालय के दूसरे माले पर मौजूद बच्चों ने बारी-बारी से जब ग्रांड फिनाले में अपनी प्रस्तुति दी तो तालियों से आसमान गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान इनोवेटिव स्कूल की प्राचार्य किरण शर्मा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर विनोद शर्मा एवं राजेश गोस्वामी, मैनेजमेंट डायरेक्टर पिंकी गोस्वामी सहित स्टाफ मौजूद था।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!