शिवपुरी। जिले में पुरूष नसबंदी शिविरों के द्वारा पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 2 जनवरी तक पखबाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत 2 जनवरी तक सेवा प्रदायगी सप्ताह में सभी विकासखंड सहित जिला अस्पताल में शिविर लगाकर चयनित हितग्राहियों के आॅपरेशन किए जाएंगें। इन शिविरों में आने वाले पुरूष हितग्राहियांे को 3 हजार रुपए एवं प्रेरक को 400 रुपए दिए जाएगें।
मुख्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एएल शर्मा ने बताया कि यह आॅपरेशन सरल एवं आसान है, इसमें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती। यह आॅपरेशन सफल है एवं सीमित परिवार रखने का सबसे अच्छा स्थाई साधन है। इन शिविरों में सभी पुरूष सुपरवाईजर एवं पुरूष कार्यकर्ता को एक-एक कैस तथा प्रति विकासखंड एवं प्रति कैप को 10-10 कैस का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य पूरा न करने पर ब्लाॅक मेडीकल आॅफिसर एवं बीईई के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुरूष नसबंदी शिविर विकासखंड पिछोर, खनियांधाना, करैरा, नरवर में 29 दिसंबर एवं 2 जनवरी 2019 को तथा जिला अस्पताल



