Press "Enter" to skip to content

अकाउंट असिसेंट यूजिंग टेली ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु आवेदन 11 जनवरी तक आमंत्रित

शिवपुरी। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजनांतर्गत शिवपुरी जिले को अकाउंट असिसेंट युजिंग टेली ट्रेड में 100 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिलाए जाने के लिए जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से 11 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। आवेदन पत्र कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, नाई की बगिया शिवपुरी से कार्यालयीन दिवसों में प्राप्त किया जा सकता है।
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मप्र राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजनांतर्गत आवेदक शिवपुरी जिले का मूल निवासी हो, आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का होना चाहिए तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो, आवेदक कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो एवं पूर्व में किसी भी शासकीय योजना में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया हो।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!