Press "Enter" to skip to content

आरपीएफ ने बीच रोड पर लगाया खम्बा,कहा भारी बाहन आने से रेलवे की सड़कें होती है खराब

शिवपुरी।शहर में रेलवे स्टेशन से एबी रोड तक नगर पालिका 1.25 करोड़ से सीसी रोड बनवा रही है। करीब एक किमी लंबी इस सड़क के बनने से स्टेशन से शहर तक आने-जाने में लोगों को सुविधा होती, लेकिन आरपीएफ ने इसमें अड़ंगा लगा दिया है। स्टेशन के पास आरपीएफ ने सड़क के बीचों-बीच लोहे का खंभा गाड़ दिया है। इससे बस और अन्य भारी वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। यहां से रोज कई स्कूल बसें भी निकलतीं थीं, जो अब नहीं निकल पा रही हैं। ऐसे में अभिभावकों को करीब आधा किमी पैदल चलकर अपने बच्चों को बस तक छोड़ना पड़ रहा है। 

दरअसल, मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत शहर में पांच सड़कें स्वीकृत की गई थीं। इन्हीें में रेलवे स्टेशन से एबी रोड तक सर्किट हाउस को जोड़ने वाली यह सड़क भी शामिल है। इन दिनों इस सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन काम पूरा होने से पहले ही आरपीएफ ने स्टेशन के पास सड़क के बीच खंभा गाड़कर भारी वाहनों के आवागमन में अड़ंगा लगा दिया है। आरपीएफ का तर्क है कि ग्रामीण क्षेत्र से अवैध उत्खनन कर मुरम लेकर आने वाले वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। इन भारी वाहनों से रेलवे की सड़कें खराब हो रही हैं। इसलिए इन वाहनों को रोकने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद भी खनिज अधिकारी ने सुनवाई नहीं की, इसलिए सिर्फ भारी वाहनों को रोकने के लिए खंभा गाड़ा गया है। 

सड़क के बीच में लोहे का खंभा लगाकर बंद किया रास्ता। 

कोर्ट में मामला होने से छह महीने बंद रहा सड़क का काम 

लंबे इंतजार के बाद बनाए जा रही यह सड़क रेलवे स्टेशन को सीधे सर्किट हाउस, कस्टम गेट व कोतवाली से जोड़ता है। इसके चलते नगर पालिका ने यहां सीसी सड़क स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया। हालांकि निर्माण कंपनी के पैसे को लेनदेन को लेकर कोर्ट में चली गई थी और निर्माण कार्य 6 माह से अधिक समय तक अधूरा पड़ा रहा। इससे लोगों को बारिश के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा। अब निर्माण शुरू हुआ तो आरपीएफ ने समस्या खड़ी कर दी। 

रास्ता अवरुद्ध होने से काॅलोनी तक नहीं आ पा रहीं स्कूल बसें

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!