Press "Enter" to skip to content

संयुक्त संचालक के निरीक्षण के दौरान नदारद मिले शिक्षक ,तीन दिन का बेतन काटा

शिवपुरी।ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा अरविंदसिंह ने शुक्रवार को जिले के पिछोर व करैरा क्षेत्र के कई स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में व्यापक अनियमित्ता सामने आई। कहीं समय से पहले ही शिक्षक स्कूल से नदारद मिले तो कहीं एक भी छात्र स्कूल में मौजूद नहीं मिला। जेडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 6 शिक्षकों सहित एक लिपिक का तीन-तीन दिन का वेतन काटने की कार्रवाई अंजाम दी है। साथ ही प्राचार्यों से भी जवाब-तलब किया है।

मनपुरा में 3ः30 बजे नदारद मिले शिक्षक

हायर सेकंडरी स्कूल मनपुरा में जब जेडी दोपहर 3ः30 बजे पहुंचे तो यहां सिर्फ प्राचार्य सुशील कुमार खेस ही मौजूद मिले, जबकि शिक्षक सीमा कुर्‌रेशी, राजीव श्रीवास्तव, लीला जाटव, जाग्रति गौतम, पिंकी गौतम व अशफाक अहमद पीटीआई सहित सहायक ग्रेट-3 जहारसिंह मेहते नदारद थे। इन सभी का तीन-तीन दिन का वेतन काटा गया है। यहां अतिथि शिक्षकों की भर्ती भी नियम विरुद्ध किया जाना पाया गया जिसके जांच के आदेश दिए गए हैं स्कूल में मिली अनियमित्ताओं को लेकर प्राचार्य खेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान स्कूल में एक भी छात्र मौजूद नहीं मिला।

सुरवाया व सिरसौद में न्यून उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जेडी जब शिवपुरी के सुरवाया हाईस्कूल व करैरा के सिरसौद उमावि स्कूल पहुंचे तो यहां शिक्षक तो मौजूद मिले लेकिन छात्रों की उपस्थिति बेहद न्यून मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही प्राचार्य सहित शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रयास करें। इस दौरान उन्होंने सिरसौद में 1 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे स्कूल भवन का भी मुआयना किया और समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश संबंधित एजेंसी को दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!