स्व. विवेक पुरोहित गोलू की स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कल

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के होनहार छात्र स्व. विवेक पुरोहित गोलू की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के प्लेग्राउण्ड में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन आज से प्रारंभ किया जा रहा हैं। जो कि 6 जनवरी तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। टूर्नामेंट के आयोजक अनिल ओझा एवं मीडिया प्रभारी लालू शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में संभाग भर की 16 टीमें भाग लेंगी। जिनमें गुना-मगरौनी, अशोकनगर, श्योपुर सहित शिवपुरी की कई टीमें भाग लेंगी। जिसमें विजेता टीम को प्रथम पुरूस्कार 31 हजार रूपए दिया जाएगा। द्वितीय पुरूस्कार 15 हजार उप विजेता टीम को दिया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजक विवेक मित्र मंडल साहिर खांन, केवल जैन, सागर यादव, कमल सिंह बाथम शेरा ने टूर्नामेंट को भव्यता प्रदान करने के लिए क्रिकेट प्रेमियों से प्लेग्राउंड में उपस्थित होने की अपील की हैं।