
पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा 24 से कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा जीतने के बाद मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। शनिवार सुबह बिधायक और कांग्रेस पार्टी के सदस्य छर्च बेल्ट निकले। जहा गांव-गांव उनका जोरदार स्वागत किया गया। छर्च क्षेत्र से जुड़े गांव बिलौआ, कुड़ी, बाग़लोन, हिनोतिया, मोहरा, आदि गांव में जाकर उन्होंने मतदाताओ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वह किसान का बेटे हैं हुं, और मैं भी आप जैसा हुं, आपने मुझे चुना है, मैं आपका आभार ब्यक्त करता हु। हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। आप एक बार याद करना, किसान का बेटा आपके साथ हमेशा खड़ा मिलेगा।






Be First to Comment