Press "Enter" to skip to content

रेडिऐंट में कैरियर काउंसलिंग शिविर का हुआ आयोजन

योजनाबद्ध तरीके से जाॅब का चयन करें- सेंगर
शिवपुरी। रेडियेन्ट प्रा. आईटीआई में गुरूवार को नेशनल करियर सर्विस के अन्तर्गत कैरियर काउन्सलिंग सत्र एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण का आयेजन किया गया। जिसमें विश्वस्तर के सबसे सफलतम परिक्षण होलेंण्ड केाड ईटेरेस्ट प्रोफाईलर द्वारा 45 युवाओं की कैरियर काउन्सलिंग की गई।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के यंग प्रोफेशनल बीपीएस सेंगर द्वारा काउंसलिंग के साथ-साथ नेशनल करियर सर्विस की जानकारी दी गई, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार अवसरों की जानकारी देते हुए सेंगर ने विद्यार्थियों को अपनी रूचि अनुसार जाॅब सिलेक्शन करने और बेहतर प्लानिंग के साथ तैयारी करने हेतु आवश्यक टिप्स भी दिए। उक्त कार्यक्रम में उद्योग विभाग से आये रामसेवक बाथम ने सहयोग किया और रेडिएन्ट के संचालक शाहिद खान ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी और आभार प्राचार्य डाॅ. खुशी खान ने व्यक्त किया। रेडिएन्ट का समस्त स्टाॅफ ने भी प्रशिक्षण में भागीदारी की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!