Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने बाइक में सामने से मारी टक्कर,चालक सहित दो की मौत एक घायल

शिवपुरी।शहर के बड़ौदी क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि मुनीम घायल है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार अमजद खान (40) निवासी सईसपुरा, रामसिंह (45) पुत्र लालचंद कुशवाह निवासी माधौनगर कॉलोनी और बल्लू (38) पुत्र भगवानलाल माहौर निवासी फक्कड़ काॅलोनी शिवपुरी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बड़ौदी क्षेत्र में अज्ञात ट्रक चालक ने रात 11.30 बजे सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अमजद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामसिंह को शिवपुरी जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया। ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं बल्लू माहौर का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक अमजद खान और रामसिंह लीलैंड वाहन लेने ग्वालियर गए थे। बड़ौदी स्थित कोल्ड स्टोरेज पर वाहन रखकर बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों के साथ बाइक पर मुनीम बल्लू भी साथ आ रहा था। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!