Press "Enter" to skip to content

सोमवार को आएगी यूरिया की रेक

िशवपुरी। जिले में रवी सीजन हेतु अभी तक 13 हजार 105 मेट्रिक टन यूरिया का वितरण किसानों को किया जा चुका है। जिसमें सहकारिता के माध्यम से 6 हजार 918 मेट्रिक टन और निजी विक्रेताओं के माध्यम से 6 हजार 187 मेट्रिक टन यूरिया शामिल है। जो किसान भाईयों को सहकारी संस्थाओं एवं निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से उर्वरक का वितरित किया गया है। 
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आरएस शाक्यवार ने बताया कि सोमवार को जिले में यूरिया की आईपीएल कंपनी की रेक प्राप्त होने वाली है। जिससे किसान भाईयों को पर्याप्त मात्रा में मांग के अनुसार यूरिया उर्वरक शासकीय एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं से आसानी से सुलभ हो सकेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!