Press "Enter" to skip to content

कृषि की अाधुनिक तकनीक का उपयोग कर कम लागत में अधिक लाभ पाए : जाटव

करैरा में रवी कृषक संगोष्ठी आयोजित
शिवपुरी। आत्मा योजनांतर्गत एक दिवसीय रवी कृषक संगोष्ठी गत दिवस करैरा में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के भवन में करैरा विधायक जसवंत जाटव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। संगोष्ठी में लगभग 140 कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव मानसिंह फौजी, पूर्व सरपंच धीवट होतम सिंह गुर्जरए वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दीनदयाल जाटव आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
विधायक जसवंतसिंह जाटव ने कृषक संगोष्ठि को संबोधित करते हुए कृषक भाईयों से आग्रह किया कि संगोष्ठी के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए कृषि के क्षेत्र में उन्नत एवं आधुनिकी तकनीकी का उपयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन लें। जाटव ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के किसानों के हित में 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ कर किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत दी है। इस प्रकार की राहत पूर्व किसी सरकार ने नहीं दी है। इसका लाभ किसानों भाईयों को प्राप्त होगा। 
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उपसंचालक सह परियोजना संचालक आरएस शाक्यवार ने बताया कि उप परियोजना संचालक आत्मा नरेश कुमार मीणा, सहायक संचालक कृषि एसएस घुरैया द्वारा कृषकों के कृषि कल्याण से संबंधित शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदाय कर उनकी समस्याओं का निदान किया गया। करैरा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वायएस यादव द्वारा स्वाइल हैल्थ कार्ड एवं एचडीएफसी इरगो सुशील तिवारी द्वारा फसल बीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि संगोष्ठी में प्रगतिशील कृषकों द्वारा भी अपने अनुभवों को वहां पर उपस्थित कृषकों के बीच सांझा किया गया। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक रामबरन जाटव द्वारा उपस्थित कृषकों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों का आभार प्रकट कर संगोष्ठी का समापन किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!