शिक्षकों ने 7वें वेतनमान का एरियर और क्रमोन्नति मांगी

शिवपुरी। सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मप्र शिक्ष संघ जिला शिवपुरी के बैनर तले सौंपे ज्ञापन में शिक्षकों ने 7वां ववेतनमान, एरियर राशि और क्रमोन्नति सहित कुल 8 सूत्रीय मांगे रहीं हैं। अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता का कहना है कि समयमान वेतन का निर्धारण कर वेतन भुगतान कराकर एरियर राशि जल्द दी जाए। कुछ शिक्षकों को समयमान वेतन का एरियर दे दिया हैए जबकि अधिकांश शिक्षकों का वेतन निर्धारण ही नहीं हुआ है। ऐसी विसंगतियां समाप्त कर समय मान वेतनमान का भुगतान करें। जनवरी 2018 से अप्रैल 2018 तक का 2ः का डीए एरियर आज दिनांक तक दिया जाए। अध्यापक संवर्ग का संविलियन करें, 7वां वेतनमान, एरियर व क्रमोन्नति दिलाई जाए। उमावि क्रमांक 2 में मूल वेतन के अनुसार एचआर का भुगतान जुलाई से नहीं किया जा रहा है। इनकम टैक्स शिक्षकों से प्रति माह काटी गई राशि आयकर विभाग में जमा कराई जाए ।