शिवपुरी। मां राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समितिए द्वारा निरूशुल्क उदर, लिवर एवं पित्त रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार 6 जनवरी को किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं सचिव गोविन्द सिंह सेंगर ने बताया चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय नगर पालिका परिषद भवन में किया जा रहा है। रोगियों की चिकित्सा हेतु झॉसी के गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजिस्ट डॉ़ शरद चन्द्रा आ रहे है। जो प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में हेपीटाईटिस की निरूशुल्क जांच की व्यवस्था की गई है।
शिविर में पेट का अल्सर, पित्त की नली में पथरी, हैपेटाईटिस पीलिया, जिगर, पैनक्रियाज, खून की उल्टी, खाने की नली में रूकावट, मलद्वार से खून मवाद, पसद् आना, आंव आना, पेट में गैस बनना आदि रोगों के मरीजों की जांच की जाएगी।





Be First to Comment