करैरा।सपाक्स पार्टी के नेता एवं करैरा के पूर्व विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने एक दर्जन मूलभूत सुविधाओं को लेकर करैरा एसडीएम उदयसिंह सिकरवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा। साथ ही नगर की मुख्य समस्याओं को अवगत कराते हुए पूर्व विधायक खटीक ने एसडीएम से मांग की है कि करैरा की सबसे बड़ी समस्या सब्जी मंडी की है, सब्जी मंडी न होने से बीच सड़क पर सब्जी की दुकान लग रही है एवं थोक सब्जी मंडी बस स्टैंड के अंदर लगाई जा रही है। वहां पर कुछ दबंग सब्जी व्यापारियों की मनमानी के चलते आजतक सब्जी मंडी की स्थाई व्यवस्था नहीं हो सकी। सब्जी मंडी को कृषि उपज मंडी में लगाई जाए, वही दूसरी तरफ टीला करैरा मार्ग में गुणवत्ता की अनदेखी ठेकेदार के द्वारा की जा रही है, किसानों को सही तरीके से यूरिया का वितरण नहीं किया जा रहा है। कई सालों से ग्राम बड़ौरा में डेम का निर्माण कार्य रुका हुआ है इसको शीघ्र ही चालू किया जाए। ठेकेदार की अनदेखी और वन विभाग से परमिशन न होने की वजह से रुका करैरा भितरवार सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द चालू किया जाए। ग्राम दिनारा में पेयजल समस्या को जल्द हल किया जाए। करैरा में गत दिवस पूर्व करैरा की कच्ची गली में भीषण अग्नि कांड में जलकर राख हो गई थी एक दर्जन दुकानदारों की दुकानें जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ था इसमें इन दुकानदारों को उचित मुआवजा दिया जाए, आदि कई मांगो को लेकर सपाक्स ने ज्ञापन सौंपा।




