ठंड में किया गर्म वस्त्रों का वितरण

शिवपुरी। कपड़ा व्यापार संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को कपड़ा वितरण दूरस्थ ग्रामों में किया। कपड़ा व्यवसाई संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य इस टीम के साथ अगरा, परासरी, भेसेदा, 
बिलवरा, खुर्द ग्राम पहुंचे यहां महिला, पुरुष और बच्चों को गरम वस्त्र वितरित किए गए। इस मौके पर अजय सांखला, विवेक पाठक, जग्गा भैया आदि मौजूद थे।