शिवपुरी| प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में तीन कुशवाह समाज
के विधायक होने के बाद भी किसी एक को भी मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किए
जाने पर कुशवाह समाज ने नाराजगी व्यक्त की है।
के विधायक होने के बाद भी किसी एक को भी मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किए
जाने पर कुशवाह समाज ने नाराजगी व्यक्त की है।
रविवार को शहर के कुशवाह फार्म हाउस पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें
कुशवाह युवा महासभा के पदाधिकारी लोग मौजूद थे। महासभा केजिलाध्यक्ष
शिशुपाल सिंह कुशवाह ने बैठक में नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश
में कुशवाह समाज की आबादी करीब एक करोड़ है। ऐसे में उनके समाज के एक भी
विधायक को मंत्री नहीं बनाए जाने से पूरे समाज की उपेक्षा की गई है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कुशवाह समाज के विधायक को
मंत्री नहीं बनाया गया तो वे लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे।





Be First to Comment