िशवपुरी। मानव संसाधन विभाग ने एक अलग से स्वयंप्रभा टीवी चैनल बनाया है, जिसके
32 चैनल हैं। इस पर एक्सपर्ट लाइव लेक्चर देंगे। वहीं 19 से 22 चैनल
आईआईटी के नाम से हैं, जिनका प्रबंधन आईआईटी दिल्ली करता है। ये सभी चैनल
दूरदर्शन के डीटीएच के जरिए देखे जा सकेंगे। वहीं नया प्रयोग करने के पीछे
विभाग का उद्देश्य 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में समझ आधारित
शिक्षा को बढ़ावा देना है।
आसान भाषा में मिलेगी मदद
अफसरों का कहना है इसमें विद्यार्थियों को किताबों में लिखी गई
बातें, विज्ञान के सिद्धांत और गणित के फार्मूले आदि व्यावहारिक रूप से
आसान भाषा में सीखने में मदद मिलेगी। चैनलों पर पाठयक्रम आधारित चैप्टर भी
प्रसारित होंगे। वहीं नौंवीं से 12 वीं के बीच सिलेबस आधारित पढ़ाई का
गुणवत्ता परक होना जरूरी है। इसलिए स्वयंप्रभा चैनल शुरू किया है।
प्राचार्यों को भी अपने यहां डीटीएच सिस्टम इंस्टाल कराने को कहा है। जिससे
स्कूली बच्चों को स्कूल में भी इसके माध्यम से विशेषज्ञों के लेक्चर दिखाए
जा सकें।
आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ अब प्रदेश के सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल के
विद्यार्थियों को लेक्चर देंगे। प्राचार्यों को इसके लिए स्कूलों में
सिस्टम इंस्टॉल करने के निर्देश जारी हुए हैं। इंजीनियरिंग की तैयारी करने
वालों के विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी खबर है। 9वीं से 12वीं तक के
सरकारी स्कूलों में अब आईआईटी दिल्ली के एक्सपर्ट से लेक्चर कराए जाएंगे।
केंद्र सरकार ऑडियो-वीडियो विजुअल से ऐसी व्यवस्था करेगी कि विद्यार्थी
विशेषज्ञों का प्रसारण स्कूल में देख सकेंगे।




