शिवपुरी। आज सुबह मुझे जैसे ही सूचना मिली कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र के खतोरा गांव के हमारे अन्नदाता को ट्रांसफार्मर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मैंने तत्काल कलेक्टर को उस पीड़ित किसान के यहां 2 घंटे में ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। तुरंत ही आज हमारे परेशान अन्नदाता के यहां ट्रांसफार्मर लग गया है। मेरा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि वो हमारे अन्नदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से ले और उस पर तत्काल कार्यवाही करे।



