शिवपुरी।शहरवासियों को नए साल 2019 में 17 किलाेमीटर के नए फोरलेन बायपास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेलवे विभाग की टेस्टिंग के साथ ही शिवपुरी शहर का नया फोरलेन बायपास जनवरी 2019 में चालू हो जाएगा। जिससे 2 लाख से ज्यादा आबादी को राहत मिलेगी। ग्वालियर-शिवपुरी के बीच नई फोरलेन सड़क के साथ शिवपुरी शहर से बाहर नया फोरलेन बायपास बनाया गया है। हालांकि बायपास का काम बहुत पहले ही हो चुका था। 220केवी हैवी हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग में देरी और बरसात में बायपास सड़क डैमेज हो जाने की वजह इसे चालू नहीं किया जा सका। अब रेलवे के दो बड़े ओवर ब्रिज की टेस्टिंग के साथ ही फोरलेन बायपास पूरी तरह हैवी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।






Be First to Comment