शिवपुरी।ठेकेदार साबिर अली ने सोमवार को बाजार वसूली के 1 लाख 70 हजार रुपए के सिक्के जमा किए। नगर पालिका ने फिलहाल इनकी गिनती नहीं की जा सकी है। मंगलवार को सिक्के गिने जाएंगे। गिनने के बाद ही पता चलेगा कि सिक्के पूरे 1 लाख 70 हजार रुपए हैं या नहीं। ठेकेदार ने एक, दो, पांच और दस रुपए के सिक्के जमा कराए हैं। ठेकेदार का कहना है कि बैठक वसूली में उसे सिक्के ही मिलते हैं। इसलिए मजबूरी में नगर पालिका में भी यही सिक्के जमा कराने पड़ रहे हैं।






Be First to Comment