Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने 11 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दिए पीपीओ

शिवपुरी/
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिलाधीष कार्यालय के सभाकक्ष में 31
दिसम्बर 2018 को विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 11़ शासकीय सेवकों के
सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पीपीओ प्रदाय कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य
की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए
कार्यों की भी सराहना की।

इस
मौके पर अपर कलेक्टर  अशोक कुमार चौहान, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री
आर.बी.सिण्डोस्कर, जिला पेंषन अधिकारी  छवि जैन विरमानी, कनिष्ठ
लेखा अधिकारी  ऐश्वर्य शर्मा एवं सहायक पेंषन अधिकारी  नरेन्द्र
सिंह सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके कार्यालय के अधिकारी एवं
कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
 
पीपीओ
प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में प्राचार्य उ.मा.वि.भौंती
के उ.श्रे.शिक्षक श्री सुखसायराम भगत, प्राचार्य उमावि बैराढ़ के
उ.श्रे.शिक्षक श्री चिरौंजीलाल वर्मा, प्राचार्य उमावि क्र.-2 शिवपुरी के
प्रधानाध्यापक श्री रामनिवास अवस्थी, प्राचार्य कन्या उमावि शिवपुरी श्री
सहायक शिक्षक श्री बृजमोहन वर्मा, प्राचार्य उ.मा.वि.क्र.-2 शिवपुरी के
सहायक शिक्षक श्री बल्लभदास पारीक, सैनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी के प्रधान
आरक्षक श्री गोविंद बहादुर विष्ट, प्राचार्य कन्या उ.मा.वि.शिवपुरी के
भृत्य श्री हरीलाल, प्राचार्य हाईस्कूल सेंवड़ा के भृत्य श्री ओमप्रकाश
सेन(बारबर), उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं शिवपुरी के भृत्य श्री शांतिलाल
जाटव, चौकीदार श्री दिवारी लाल एवं सैनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी के
प्र.आरक्षक श्री जसवंल सिंह शामिल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!