शिवपुरी। परशुराम सर्व ब्राह्मंण संघ द्वारा पं. रामकुमार भार्गव को महासचिव एवं शिवपुरी का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र दुबे के आदेशानुसार मध्यप्रदेश कार्यकारिणी का वितस्तार करते हुए की है। अपनी नियुक्ति पर भार्गव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूर्ण पालन करेंगे और संघ से अनेक युवाओं को जोड़ा जाएगा।



