अल्टो ने बाइक सवार में मारी टक्कर, घायल

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गौड म्हारा मंदिर के पास ग्राम ब्ररूहताना बदरवास में एक अल्टो के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से चलाते हुए बाइक सवार में टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार अशोक पुत्र टुण्डा राम जाटव निवासी ब्रम्हताना बदरवास ने बताया िक टक्कर लगने के बाद जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। जाते-जाते उसने चालक को पहचान लिया और उपचार के बाद वह थाने गया और कार चालक लालाराम जाटव के खिलाफ केस दर्ज करवाया।