शिवपुरी।मायापुर थाना पुलिस ने 60 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में 20 साल के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक 60 साल की वृद्ध महिला ने परिजनों के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का कहना है परिवार के लोग खेत पर चले गए थे। घर में अकेली कुंदी लगाकर सो रही थी। इसी दौरान सामने वाले घर में रहने वाला आरोपी सटुआ 20 पुत्र दयाल जाटव निवासी पुरेनी आया। आरोपी ने नशे की हालत में उसके साथ गलत काम किया। घटना 25 दिसंबर की है, पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment