
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत डाडा वाला खेत मजरा ग्राम बगरौदा में एक युवक ने महिला के साथ्ज्ञ रात के समय छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार को रात के समय वह खेत पर बनी टपरिया में सो रही थी उसी समय डामरौनखुर्द का रहने वाला हरीमोहन यादव आया और टपरिया में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद वह घर आई और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया तथा थाने में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment