Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद पर युवक की मारपीट

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी खनियांधाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका मोहम्मद सकील से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वार्ड क्रमांक-13 मुस्ताक कुल के घर के सामने आरोपित मोहम्मद सकील, हारून, आरिफ ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर मारपीट कर दी और मौके से भाग गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!