
शिवपुरी। बदरवास थााना क्षेत्र के तहत अजलपुर हस्तनापुर कुल्हाड़ी से बीती 20 दिसंबर को चोरों ट्रांसफार्मर की बुसिंग तोड़ दी जिससे उसमें भरा तेल फैल गया और गांव की बिजली गुल हो गई। मामले में पुलिस को शिकायत में दिनेश पुत्र मानसिंह नामदेव जेई मप्रमक्षेविविकं बदरवास ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने लाइट न आने की शिकायत की जिस पर जब वह चैक करने पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफार्मर की बुसिंग किसी ने तोड़ दी जिससे उसमें भरा तेल फैल गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




