Press "Enter" to skip to content

नए साल की पार्टी मना रहे थे और आ गई मौत

शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत 1 जनवरी को शाम के समय दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मना रहे एक युवक की ट्रेक्टर के पहिए के नीचे जाने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
मृतक के परिजन रमाकांत ने बताया कि सौरभ पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी गूडर 1 जनवरी को अपने दाेस्तों के साथ खेत पर नए साल की पार्टी मना रहा था। तभी अंधेरा होने के कारण वह खेत पर खड़े ट्रेक्टर की लाइट चालू करने के लिए गया जैसे ही उसने ट्रेक्टर में चाबी लगाई तो वह चालू हो गया और उसका पहिया सौरभ के ऊपर चढ़ गया। जब पहिए को हटाते तब तक सौरभ की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!