
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अहीर मोहल्ले में निवासरत एक 23 वर्षीय युवती प्रीती पुत्री महेंद्र लोधी ने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतिका घर में अकेली थी। मां मंदिर में दर्शन करने गई हुई थी। पिता और भाई काम पर गए हुए थे। इसी दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जिसकी जानकारी मां के मंदिर से घर लौटने के बाद लगी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां मृतिका के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम हाउस भिजवाया गया।
बताया जाता है कि मृतिका के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम हाउस भिजवाया गया। बताया जाता है कि मृतिका संस्कृत से एमए कर रही थी और पिछले कई दिनों से वह परेशान से नजर आ रही थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवती पढ़ाई के बोझ से परेशान थी या फिर कोई अन्य कारण था। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment