शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर से लगभग 5 किमी दूर िस्थत विनेगा आश्रम पर वार्षिक भंडारा 6 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। वार्षिक भंडारा प्रसिद्ध संत नन्ने महाराज की स्मृति में होता है जिसमें हजारों भक्तगण सुबह से लेकर देर शाम तक प्रसाद ग्रहण करते हैं। भंडारे के साथ ही विनेगा आश्रम पर सत्संग और प्रवचन भी होते हैं। जिसमें विभिन्न संत धर्मोपदेश देकर श्रद्धाजुओं को धर्म लाभ ग्रहण कराते हैं। इस वर्ष भंडारे में विशेष रूप से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपिस्थत रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध धार्मिक स्थ्ज्ञल विनेका आश्रम को विकसित करने में अहम रोल नन्ने महाराज का रहा और उनके देवलोक गमन के बाद प्रसिद्ध संत अडगडानंद यहां धार्मिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। प्रतिवर्ष 6 जनवरी को नन्ने महाराज की पुण्यतिथि पर विनेगा आश्रम में भंडारे का आयोजन होता है। इसी कड़ी में 6 जनवरी को भंडारा आयोजित किया गया है। भंडारे में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित शिवपुरी शहर से 50 हजार से अधिक लोग भाग लेने के लिए आते हैं।
विनेगा आश्रम पर वार्षिक भंडारा 6 को
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नरवर में पुरानी रंजिश ने ली जान, मारपीट में किसान की मौत; 5 पर हत्या का मामला दर्ज / Shivpuri News
- शिवपुरी में आंधी बनी जानलेवा: दीवार गिरने से घायल गिरजेश की मौत, मृतकों की संख्या 2 हुई / Shivpuri News
- डंपर की टक्कर से दो भाइयों की मौत, नो-एंट्री में घुसे वाहन ने ली जान, मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा / Shivpuri News
- अवैध रेत खनन से बने गड्ढों में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, मां-बाप बाजार गए थे, खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंचे बच्चे / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी को मिली नई कमान: IPS यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं SP / Shivpuri News





Be First to Comment