वृद्धा की संदिग्ध मौत में पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज

शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के झोंकन ढीमर तालाब के पास अपनी नई झोंपड़ी में सो रही वृद्धा की 22 और 23 दिसंबर की रात को संदिग्ध मौत हो गई थी। प्रथम द्ष्टि में यह प्रतीत होता था कि अज्ञात आरोपितों ने गला दबाकर वृद्धा की हत्या की है। परंतु पुलिस ने इस माले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया था। पुलिस ने मृतिका का पीएम कराया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मृतिका की हत्या गला दबाकर की गई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मृतिका की हत्या क्यों की गई है।