
शिवपुरी। पिछोर कस्बे में िस्थत एक दुकान के सामने एक अधेड़ की जेब से दीगर जिले में निवासरत एक नाबालिग चोर से रखे रुपए निकाल लिए जिसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम गणेशपुरा कमालपुरा निवासी जसरथ पुत्र बाबूलाल लोधी बुधवार सुबह 9 बजे कस्बे में िस्थत बैंक के पास लोकेश गुप्ता की दुकान पर खड़ा था। उसी समय एक बालक ने उसकी जेब में रखे 1040 रुपए निकाल लिए। जिसे वहां मौजूद अन्य लोगों ने देख लिया और उसे पकड़कर उससे चोरी किए रुपए वापस ले लिए। बाद में उसने पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।






Be First to Comment