चिंतन ने दिलाया मध्य प्रदेश को ब्राॅन्ज मेडल

शिवपुरी। औरंगाबाद में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित 64वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिटन स्पर्धा में शिवपुरी के चिंतन हरी गुप्ता ने 19 वर्ष बालक टीम में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली को हराकर ब्राॅन्ज मेडल पर कब्जा किया। इससे पूर्व कभी भी मप्र की टीम क्वाटर फाइनल तक भी नहीं पहुंची थी। शिवपुरी शहर के लिए यह वेहद गौरव की बात है कि यहां खिलाड़ी चिंतनहरी गुप्ता ने अपने अथक परिश्रम से न सिर्फ शहर का वरण समुचे मप्र का नाम राष्ट्रीय स्तर तक रोशन किया।
चिंतन को इस विशेष उपलब्धि पर जिला खेल विभाग से खेल अधिकारी एमके धौलपुरिया, महेन्द्रसिंह तोमर, मनोज गुप्ता, बसंत शर्मा एंव समस्त खेल विभाग ने शुभकामनाएं दी।