Press "Enter" to skip to content

इधर एटीएम से रुपए निकालने गए उधर चोरों ने चुरा ली बाइक

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत सहायता केंद्र करैरा एटीएम के सामने चोरों ने एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बाइक मालिक राजू अहिरवार पुत्र देवलाल अहिरवार निवासी ग्राम टोडा करैरा मजरा मंगलपुरा ने बताया कि 11 दिसंबर को शाम के समय वह सहायता केंद्र करैरा एटीएम से रुपए निकाल रहा था इसी दौरान उसने बाइक को एटीएम के बार रख दिया। जब वह रुपए निकालकर वापस लौटा तो देखा कि बाइक गायब हो गई है। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!