
शिवपुरी। सिरसौद पुलिस ने हार जीत का दाव लगा रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपिताें के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पोस्ट ऑफिस के पास ग्राम करमाजकला में कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जुआ खेल रहे दाताराम पुत्र जगदीश कुशवाह, भानूप्रताप पुत्र कमरलाल जाटव रघुवीर पुत्र खच्चू राम जाटव, दामोदर पुत्र मनीराम कुशवाह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व 1 हजार 110 रुपए नकद जब्त किए।






Be First to Comment