शिवपुरी। शहर के बड़ा बाज़ार पुरानी शिवपुरी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर प्रतिमाह अमावस्या को होने वाले भंडारे के चौथे वर्ष पूर्ण होने पर 5 जनवरी शनिवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर सेवा समिति का वार्षिक भंडारा सुबह 10 बजे से किया आयोजित किया जाएगा।
समिति से मिली जानकारी के मुताबिक आज आयोजित होने वाला भंडारा सुबह से शुरू होगा और शाम तक चलेगा इसके साथ ही मंदिर को फूल बंगले से सजाया जाएगा और शाम 7 बजे से सुंदरकांड पाठ आकर्षक लाइटें व भजनों के संगीतमय प्रस्तुति की जाएगी। समिति के सदस्यों ने शहर के नागरिकों से मंदिर पर पहुंचकर भंडारे सहित मन्दिर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।





Be First to Comment