Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

शिवपुरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार एवं किसानों को जानकारी देने के उद्देश्य से एचडीएफसी इरगो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रचार रथ को कलेक्टर अनुग्रह पी ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
कृषि उपसंचालक आरएस शाक्यवार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लक्ष्य बीमा संरक्षण प्रदान करना है जिससे किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और फसल की बीमारियों पर नुकसान से सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि गेहूं, चना, सरसों पटवारी हल्का स्तर और मसूर जिला स्तर पर बीमा के लिए अधिसूचित फसल है। ऋणी एवं अऋणी कृषकों हेतु बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। अऋणी कृषकों को बीमा कराने के लिए भू.अधिकार पुस्तिका, आधारकार्ड, बैंक पासबुक, बुवाई प्रमाण-पत्र आवश्यक होंगे। अऋणी कृषक जिस बैंक में उनका बचत खाता है वहां पर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर बीमा करा सकते है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!