Press "Enter" to skip to content

15 दिवस के अंदर अधिकारी आवेदनों का निराकरण करें : अनुग्रह पी

छर्च में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 86 आवेदनों का हुआ निराकरण
शिवपुरी। जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण के लिए जनपद पंचायत पोहरी के ग्राम पंचायत छर्च में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कलेक्टर अनुग्रह पी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर में उपस्थित जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से 86 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। ऐसे आवेदन पत्र जिनका निराकरण शिविर में संभव नहीं थाए उनके निराकरण के लिए 15 दिवस की समय सीमा दी गई। शिविर में अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत के सीईओ राजेश जैन, एसडीएम मुकेश सिंह, जनपद पंचायत पोहरी के सीईओ अनिल तिवारी सहित जिला अधिकारी आदि मौजूद थे।
कलेक्टर अनुग्रह पी ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे आवेदन पत्र जिनका निराकरण शिविर में संभव नहीं है, उन आवेदन पत्रों का 15 दिवस के अंदर निराकरण करें। शिविर के पूर्व कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का अवलोकन किया। शिविर में छर्च निवासी दिव्यांग रामकिशन कोमल को 300 रुपए की पेंशन एवं राय सिंह दोबरिया कुशवाह को 300 रुपए की पेंशन राशि का स्वीकृति पत्र दिया गया।
कलेक्टर ने शिविर में आए प्रत्येक ग्रामीण की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को उनके निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहरिया जनजाति परिवार की महिला मुखिया जिन्हें पोषण आहार हेतु राशि प्राप्त नहीं हो रही हैए उन प्रकरणों में परीक्षण कर 1 हजार रूपए की राशि प्रदाय करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने बीपीएल सूची में नाम काटने के प्राप्त आवेदनों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। 
अनुग्रह पी ने दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए क्लस्टर स्तर पर दिव्यांग परीक्षण शिविर आयोजित करने के जिला स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे ग्रामीण जो अपना आधारकार्ड किसी कारण से नहीं बनवा सके है, उनके आधारकार्ड बनाए जाने के लिए पोहरी में स्थित लोक सेवा केंद्र पर आधारकार्ड बनाए जाने के भी निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिविर में कलेक्टर को अवगत कराया कि छर्च में स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन निर्मित हो चुका है। लेकिन चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि आस-पास की स्वास्थ्य संस्थाओं से उक्त केंद्र पर चिकित्सकों आदि की व्यवस्था करें। जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। 
शिविर में की निःशुल्क आवेदन लिखने की व्यवस्था
कलेक्टर अनुग्रह पी ने छर्च में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को रखने में किसी प्रकार की परेशानी हो, इसके लिए कलेक्टर द्वारा शिविर में आवेदकों की समस्याओं से संबधित आवेदन पत्र लिखने हेतु निःशुल्क काउंटर की व्यवस्था कराई गई। इस व्यवस्था से आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित निःशुल्क आवेदन पत्र लिखवाकर निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए। 
महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने पोहरी जनपद पंचायत मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र सहआजीविका भवन पहुंचकर आज एसआरएलएम की महिला समूहों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा भी की। अवलोकन के दौरान जिला पंचायत के सीईओ राजेश जैन, अतिरिक्त सीईओ जीडी गुप्ता, ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला समन्वयक डॉ. अरविंद भार्गव आदि उपस्थित थे। 
कलेक्टर ने महिला समूहों द्वारा निर्मित की जा रही अगरवत्ती, स्कूली बच्चों के लिए गणवेश, सेनेट्री नेपकिन इकाई का भी निरीक्षण कर सराहना की। उन्होंने एसआरएलएम के अधिकारी को निर्देश दिए कि महिला समूहों द्वारा जो सेनेट्री नेपकिन निर्मित किए जा रहे हैए उनका विक्रय शासकीय महिला छात्रावासों में भी किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए गणवेश तैयार कर रहे समूह की महिलाओं से भी चर्चा कर जानकारी ली। 
जिला समन्वयक डॉण्भार्गव ने बताया कि महिला समूहों द्वारा गणवेश निर्माण के साथ-साथ अगरबत्ती का निर्माण भी किया जा रहा है। जिसमें राजराजेश्वरी, सिद्धेश्वर एवं आजीविका मिशन की अगरवत्ती ब्राण्ड शामिल है। जिसकी कीमत कम से कम 10 रुपए पैकेट है। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन द्वारा निर्मित अगरवत्तियों की जिले के बाहर भी काफी मांग है। धार्मिक स्थलों के बाहर काउंटर के माध्यम से इन अगरवत्तियों का विक्रय किया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!