
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत जिला न्यायालय के सामने गेट नं. 1 के सामने से चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाइक मालिक रशीद खान पुत्र सुल्तान खान निवासी मोमिन मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने बताया कि वह अपनी बाइक से न्यायालय के लिए निकला था जहां उसने बाइक को न्यायालय के सामने वाले प्रथम गेट पर लोक लगाकर खड़ी कर अंदर चला गया। जब वह वापस आया तो बाइक नहीं मिली। आसपास पूछताछ भी की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment