Press "Enter" to skip to content

स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक : प्रियंका सिंह

कोलारस। नगर परिषद द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर में एक स्वच्छता जागरूक रैली निकाली गई जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भाग लिया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे एवं सीएमओ प्रियंका सिंह ने की। कोलारस नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 की तैयारियों के संबंध में कहा कि कोलारस नगर पंचायत सीएमओ प्रियंकासिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण का प्रमुख उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक करना है। इस दौरान लोगों से नीले हरे कचरादान का उपयोग कर गीले सूखे कचरे का अलग करके कचड़ा गाड़ी में डालने को कहा साथ ही लोगों को बताया कि नगर को स्वच्छता अपने आप में एक दवाई का कार्य करती है। स्वच्छता रैली के तहत जहां भी कूडा मिला वहां से सफाई की गई एवं नगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण भी किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!