बदरवास। बदरवास के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरवास की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरवास में भ्रमण कर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं योजनाओं का ज्ञान प्राप्त किया। बदरवास स्वास्थ्य केंद्र के पोषण पुनर्वास केंद्र में छात्राओं ने पांच साल से कम वर्ष के बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी, और कुपोषण होने के कारणों एवं कुपोषण से बचाव के उपायों को बारीकी से जाना। साथ ही छात्राओं ने स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मशीनों व उनके उपयोग की प्रक्रिया का भी ज्ञान प्राप्त किया। छात्राओं ने स्वस्थ रहने के लिए नियमित साफ-सफाई के तरीके, विभिन्न संक्रामक रोगों व उनसे बचाव के तरीके तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही मानव स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की जानकारी को प्राप्त किया। इस भ्रमण कार्यक्रम में कन्या विघालय की छात्राओं के साथ विघालय का स्टाफ आरती पटवा, देवेन्द्र भारती, हितेंन्द्र कुशवाह, चंन्द्रभान चक्रवर्ती आदि शिक्षक मौजूद रहे।







Be First to Comment