Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस की हर योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा : यादव

कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने रूपेंद्र यादव 
करैरा। कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ का शिवपुरी जिले का जिलाध्यक्ष दिनारा निवासी रूपेंद्र यादव को नियुक्त किए जाने पर करैरा निजी होटल में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र यादव ने कहा कि मप्र कांग्रेस सरकार की हर योजनाओं का लाभ जिले हर उपभोक्ताओं को दिलाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस सरकार की हर योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को दिया जाएगा। हमारे प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथसिंह के निर्देशन पर कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अटल शर्मा की अनुशंसा पर शिवपुरी जिला अध्यक्ष रूपेंद्र यादव को चुना गया। इस मौके पर करैरा सहित दिनारा ग्रामीण अंचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर करैरा विधायक जसमंत जाटव, प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि गोयल, गोपाल शरण गोयल, वीनस गोयल, असलम खान मुकद्दर खान, रमेश राय, मोनू भार्गव, दिलीप यादव, रोहित यादव, पुष्पेंद्र जाटव आदि कई लोग मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!