Press "Enter" to skip to content

टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में कल पुलिस लाईन एवं हनुमान क्लब के बीच होगा फाईनल मुकाबला

-सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि 
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के होनहार छात्र स्व. विवेक पुरोहित गोलू की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के प्लेग्राउंड में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन लगातार चल रहा हैं। जिसके रविवार को फाईनल मुकाबला पुलिस लाईन एवं हनुमान क्लब के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर स्थानीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे। विजेता टीम को नगद 31 हजार रुपए और ट्राफी प्रदान की जाएगी। वहीं उप विजेता टीम को 15 हजार और ट्राफी भेंट की जाएगी।  
इस क्रम 5 जनवरी को खेले गए मैच में पुलिस लाईन एवं थ्री स्टार के बीच खेला गया। जिसमें पुलिस लाईन ने थ्री स्टार को 90 रन से हरा कर फाईनल मैच में जगह बनाई हैं। वहीं दूसरे मैच में हनुमान क्लब एवं जयशिव क्लब के बीच खेला गया। जिसमें हनुमान क्लब ने जय शिव क्लब को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इन दोनों टीमों के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर खेल अधिकारी एमके धौलपुरिया ने अपने खेल के प्रति सभी खिलाड़ियों को ह्दय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित करते रहना चाहिए। जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का वातावरण निर्मित होता हैं। शनिवार को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि पत्रकार विपिन शुक्ला मामा, पार्षद हरिओम नरवरिया, प्रेम स्वीट्स के संचालक राजेश जैन राजू, वरिष्ठ पत्रकार अभय कोचेटा, स्व. विवेक पुरोहित के पिता ओपी शर्मा के द्वारा पुलिस लाईन टीम के खिलाड़ी अर्जुन एवं हनुमान क्लब के मोनू गोयल को प्रदान किया गया। खेल का संचालन ग्रीष मिश्रा मामा, छोटे खां, कमलसिंह बाथम शेरा एवं विवेक वर्धन शर्मा ने किया। नरेन्द्र शर्मा और श्री करोसिया द्वारा एम्पायरिंग की। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!